माँगा जब सहयोग, अपनों ने भी मुँह मोड़ लिया , बताया जब लक्ष्य , तीक्ष्ण ध्वनि -बाणों से 💔💔💔 तोड़ दिया, यार ये सिर्फ तुम्हारी कहानी नही, ये तो दुनियाँ की रीत है, अगर भरोसा खुद पर हो, पक्की तुम्हारी जीत है, लोगों का क्या, कुछ तो वो कहेंगे, लक्ष्य अगर हासिल हो गया, अगली पीढ़ी किताबों मे तुम्हे पढ़ेंगे, जितने वाले के कदमो मे, जहाँ होती है, जुनून अगर दिल से हो, किस्मत भी मेहरबान होती है , अब ये मत बोलना, हालात का मारा हूँ, अगर दिल मे लग्न सच्ची हो, मंजिल बोलती है, मैं सिर्फ तुम्हारा हूँ , मैं सिर्फ तुम्हारा हूँ ,
इस ब्लॉग पर प्रस्तुत समस्त लेखन-सामग्री "बिपिन कुमार चौधरी" का अपना मौलिक सृजन है। प्रकाशित सामग्री के किसी भी अंश को किसी भी प्रयोजनार्थ लेने से पूर्व लेखक की अनुमति अनिवार्य होगी। सम्पर्क हेतु इस मेल आइडी का प्रयोग करें - bipinkrchoudhary1@gmail.com