लोग कहते हैं, समय बहुत बलवान है, जिसने समय का कद्र किया, आज वो महान है, दिल मे आग जलना पड़ता है, रूठे किस्मत को मनाना पड़ता है, यूं ही नही मंजिल मिलती है, दिन को रात और रात को दिन बनाना पड़ता है, लक्ष्य जितना बड़ा होगा, उतना बड़ा बलिदान चाहिये, कठिन परिश्रम , जीद्द , जुनून दृढ़ निश्चय का स्वभिमान चाहिये इसके बाद भी लक्ष्य नही मिलता, तो डरना नही यारो, आपने लक्ष्य तय कर लिया है, अपने मंजिल को उड़ान भर लिया है, इम्तिहान का आओ डट कर सामना करें, सफलता बलिदान माँगती है, प्रतिदिन नये अनुभव से होगा सरोकार, यही है जिंदगी . . . यही है जिंदगी . ..
इस ब्लॉग पर प्रस्तुत समस्त लेखन-सामग्री "बिपिन कुमार चौधरी" का अपना मौलिक सृजन है। प्रकाशित सामग्री के किसी भी अंश को किसी भी प्रयोजनार्थ लेने से पूर्व लेखक की अनुमति अनिवार्य होगी। सम्पर्क हेतु इस मेल आइडी का प्रयोग करें - bipinkrchoudhary1@gmail.com